Published On : Mon, Oct 5th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

पत्नी के चरित्र पर शक, शराबी पति ने आंख पर किया हमला

विवाद बढ़ने पर मारपीट के बाद आंख फोड़ने की कोशिश; पड़ोसी ने पहुंचाया अस्पताल, इमामवाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला
Advertisement

Nagpur Crime Branch Acts Against 21 Accused in 18 Operations

नागपुर – इमामवाड़ा क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर एक शराबी पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए आंख पर हमला कर दिया। हमले में महिला की आंख के आसपास गंभीर चोट आई। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति आए दिन पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उससे विवाद करता था। शनिवार रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान उसने महिला की आंख पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी आंख फोड़ने की कोशिश की।

महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से हट गया। पड़ोसी ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।

घटना के बाद महिला ने इमामवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.