Published On : Mon, Oct 5th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

चाकू लेकर घूम रहा था शातिर चोर, पुलिस ने दबोचा तो ई-रिक्शा चोरी का खुलासा

कलमना पुलिस की कार्रवाई; 50 हजार रुपये की चोरी की ई-रिक्शा बरामद
Advertisement

चाकू लेकर घूम रहा था शातिर चोर, पुलिस ने दबोचा तो ई-रिक्शा चोरी का खुलासा

नागपुर: कलमना थाना क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ ढोकू सुरेश निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चाकू बरामद किया। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और पूछताछ के दौरान पुलिस को एक ई-रिक्शा चोरी के मामले में उसकी संलिप्तता का पता चला। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 50 हजार रुपये कीमत की चोरी की ई-रिक्शा बरामद कर ली।

चाकू लेकर घूमने की मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को कलमना रेलवे स्टेशन परिसर में एक युवक के चाकू लेकर घूमने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ओमप्रकाश उर्फ ढोकू निषाद को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू बरामद हुआ।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में एक ई-रिक्शा चोरी की वारदात का खुलासा हुआ।

Advertisement

चिखली गेट के पास से चुराई थी ई-रिक्शा

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर की रात योगेश मासूरकर अपनी ई-रिक्शा लेकर भरतवाड़ा जा रहे थे। चिखली गेट के पास उन्होंने लघुशंका के लिए ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ी की और कुछ देर के लिए वहां से दूर चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के इस चोरी में शामिल होने की जानकारी मिली। पूछताछ में आरोपी ने ई-रिक्शा चोरी करने की बात स्वीकार की।

चोरी का माल ढोने के लिए करता था इस्तेमाल

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के माल की ढुलाई के लिए ई-रिक्शा का इस्तेमाल करता था। रात में चोरी का माल ठिकाने लगाने के बाद वह ई-रिक्शा को अलग-अलग स्थानों पर छिपा देता था।

आरोपी की निशानदेही पर पंचों की मौजूदगी में पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा बरामद कर ली। कलमना पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.