
नागपुर: शहर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी घटना सामने आई है। जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार कुख्यात हिस्ट्रीशीटर आशीष विल्सन गिट्टीखदान पुलिस थाने की कस्टडी से फरार हो गया। क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर गिट्टीखदान पुलिस के हवाले किया था, लेकिन कागजी कार्रवाई के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। फिलहाल उसकी तलाश में शहरभर में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
मामला गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के पंचशील नगर स्थित पंचशील बौद्ध विहार के पास का है। यहां सनी चंद्रिकापुरे अपने दोस्त के साथ खड़ा था। इसी दौरान दस आपराधिक मामलों में शामिल कुख्यात हिस्ट्रीशीटर आशीष विल्सन अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से सनी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
गंभीर रूप से घायल सनी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
वारदात के बाद फरार आरोपी की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने देर रात कई ठिकानों पर छापेमारी कर आशीष विल्सन को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई के लिए गिट्टीखदान पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
हालांकि, थाने की जेल में बंद करने से पहले कागजी कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल शहरभर में पुलिस की टीमें फरार हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुटी हुई हैं।
NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...
Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery
Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...
Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime
रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers...
Nagpur: बेलतरोडी रोड पर व्यक्ति का शव मिला #Nagpur #NagpurNews #PoliceInvestigation #CityNews




