Published On : Mon, Jul 20th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोरेवाड़ा रोड पर लूट का विरोध करने पर ऑटो चालक की हत्या

6 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में
Advertisement

नागपुर: मानकापुर थाना क्षेत्र में देर रात लूट की सनक एक खूनी वारदात में बदल गई। बाइक सवार बदमाशों ने पहले एक स्विगी डिलीवरी बॉय से लूटपाट की और इसके कुछ ही देर बाद लूट का विरोध करने पर एक ऑटो चालक की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने सबसे पहले गोरेवाड़ा-पेटसूर रोड पर एक स्विगी डिलीवरी बॉय को रोककर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन व नकदी लूट ली। इसके बाद गिरोह ने आगे बढ़कर ऑटो चालक मोहम्मद कासिफ मोहम्मद रफीक और उनके साथी को निशाना बनाया, जो कैटरिंग का काम खत्म कर घर लौट रहे थे।

Gold Rate
Aug 8 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लूट का विरोध करने पर आरोपियों ने कासिफ पर लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कासिफ को पुलिस पेट्रोलिंग टीम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, डीसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस की कई टीमों ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया।

Advertisement

तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यश गांवड़े, नवीन उइके, सुलभ उर्फ राज ठाकुर, रोहित जगदाले, समीर उर्फ पाजी उइके और संजय उर्फ निलेश जोगी को गिरफ्तार किया। मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के साथ-साथ यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का संबंध शहर की अन्य लूट और आपराधिक घटनाओं से तो नहीं है।

Advertisement
KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam #apkscam #news

KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam...

मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack  #CrimeNews #MaharashtraCrime

मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack #CrimeNews #MaharashtraCrime

मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर

मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर

वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha #newsupdate #news

वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha...

नाना पटोले का अमित शाह पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha #nagpurnews

नाना पटोले का अमित शाह पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha...

रत्नागिरी समुद्र तट पर पर्यटकों की कार फंसी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra

रत्नागिरी समुद्र तट पर पर्यटकों की कार फंसी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges