
नागपुर: शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यशोधरानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संघर्ष नगर स्थित उनके घर पर छापा मारकर 7.069 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.76 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि संघर्ष नगर स्थित एक मकान से अवैध रूप से गांजे की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखा गया 7 किलो 69 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहम्मद सरफराज अख्तर अंसारी और उनकी पत्नी गोसिया परवीन सरफराज अंसारी को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आर्थिक लाभ के लिए अपने घर से ही गांजे का अवैध कारोबार चला रहे थे।
यशोधरानगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास गांजा कहां से आता था और इसकी सप्लाई शहर में किन-किन लोगों तक की जा रही थी। मामले में नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra #vidarbha
एयरलाइन में नौकरी का झांसा देकर ₹3.26 लाख की ऑनलाइन ठगी! #NagpurNews...
सोलापुर में बंधित बहुजन आघाड़ी का प्रदर्शन #maharashtranews #solapur #newsupdate #maharashtra #news
नागपुर सेंट्रल जेल में बड़ा खुलासा! #NagpurNews #CentralJail #Drug #Charas #NDPS #CrimeNews...
पुराने कसारा घाट में भूस्खलन का खतरा बढ़ा #maharashtranews #nashik #maharashtra #updatenews...




