नागपुर. एमआईडीसी थानांतर्गत एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की अश्लील फोटो सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट कर विनयभंग का मामला सामने आया है. आरोपी का नाम आम्बेडकर सोसाइटी, टाकली सिम निवासी रजत दिलीप सोनारे (20) बताया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता और रजत पहले से एक दूसरे को जानते थे. ऐसे में रजत पीड़िता से मिलने-जुलने का दबाव बनाने लगा. पीड़िता द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद भी रजत ने अपनी हरकत नहीं छोड़ी.
दी थी बदनाम करने की धमकी
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 10 दिन पहले रजत ने हिंगना रोड स्थित एक रेस्टारेंट के सामने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी थी. उसने कहा कि अगर पीड़िता ने मिलने से इंकार किया तो वह फेसबुक पर अपने साथ ली तस्वीरें पोस्ट कर बदनाम कर देगा. धमकी के बावजूद पीड़िता ने रजत को गंभीरता से नहीं लिया और अपनी बात पर अड़ी रही.
बनाया फेक अकाउंट
धमकी के बाद भी पीड़िता द्वारा बात नहीं माने जाने से नाराज रजत ने उसके नाम का एक नकली फेसबुक अकाउंट बना दिया. इसके बाद रजत ने नकली नाम से पीड़िता के परिचितों से चैटिंग शुरू कर दी. कुछ दिन के बाद रजत ने पीड़िता और उसकी फोटो भी इस फेक अकाउंट पर पोस्ट करनी शुरू कर दी. पीड़िता का आरोप है कि रजत ने समाज में उसकी बदनामी के उद्देश्य ये सब किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
पति-पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार! ##NagpurNews #Ganja #NDPS #CrimeNews #PoliceAction...
बीच-बचाव करना पड़ा भारी! युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला #NagpurNews #Crime...
नागपुर में MD ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार! #NagpurNews #MDDrugs #CrimeBranch #NDPS #CrimeNews #newsupdate
PM मोदी के कथित आपत्तिजनक पोस्टरों पर बवाल! #NagpurNews #BJP #BJYM #NarendraModi...
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra #vidarbha





