Published On : Mon, Jul 30th, 2018

कामठी: पिस्तौल की सौदेबाजी करते 1 अरेस्ट, 1 फरार

Advertisement

नागपुर. कामठी पुलिस द्वारा देसी बनावट वाली आटोमेटिक पिस्टल की सौदेबाजी करते हुए 2 युवकों पर छापा मारा. लेकिन एक फरार होने में सफल हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने धरदबोचा. आरोपी का नाम इंद्रानगर, खापरखेड़ा निवासी प्रशांत मुकेश घोड़ेश्वर (28) बताया गया है. उसके पास से पिस्टल, 2 मोबाइल और एक बाइक समेत कुल 43,500 रुपये का माल जब्त किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोपहर करीब 2 बजे कामठी के कमसरी बाजार बस स्टाप पर 2 युवक देसी बनावट वाली आटोमेटिक पिस्टल की सौदेबाजी करने वाले हैं.

जानकारी मिलते ही पुलिस ने फिल्डिंग लगा ली. दोपहर करीब 2.30 बजे बताई गई जगह पर 2 युवक बात करते दिखे. संदिग्ध नजर आने पर दोनों से पूछताछ की गई. पुलिस को पहचानते ही दोनों से एक युवक वहां भागने में सफल गया. लेकिन प्रशांत पुलिस के हत्थे चढ़ गया. प्रशांत की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल मिली. साथ ही 2 मोबाइल और एक बाइक भी जब्त की गई उक्त कार्रवाई सीनियर पीआई बापू ढेरे के मार्गदर्शन में दिवोज सरोटे, विनायक आसटकर, ओम, राजू टाकलकर, प्रशांत नंदेश्वर, मयूर बंसोड़, हर्षल वासनिक आदि द्वारा पूरी की गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.