Published On : Mon, Jul 30th, 2018

अजनी थानांतर्गत कार चालक ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर

Advertisement

नागपुर. अजनी थानांतर्गत शनिवार देर रात तेज गति से आ रहे एक कार चालक ने 2 बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे से एक बाइक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से गंभीर हो गया.

पुलिस ने कार (एमएच/06/एएस/9416) चला रहे आरोपी शाहूनगर, बेसा रोड निवासी मृणाल गोपाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया. मृतक का नाम सुर्वे लेआउट निवासी उज्ज्वल पुंडलिकराव हलमारे (34) बताया गया है. वहीं, गंभीर रूप से जख्मी न्यू कैलासनगर निवासी शुभम एस. तिवारी (24) का इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11.50 बजे मृणाल तेज गति से कार चलाते हुए तुकड़ोजी पुतला चौक से मानेवाड़ा चौक की ओर जा रहा था. इसी दौरान कार से उसका संतुलन छूट गया और उसने अपने-अपने दोपहिया वाहन पर जा रहे उज्ज्वल और शुभम को जोरदार टक्कर मार दी. कार की गति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कार भी पलट गई.

वहीं, उज्ज्वल और शुभम बुरी तरह जख्मी हो गए. रास्ते से जा रहे अन्य लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर घटना की जानकरी दी और घायलों को हास्पिटल में भर्ती करवाया. इलाज के दौरान उज्ज्वल ने दम तोड़ दिया, जबकि शुभम की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. अजनी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक मृणाल को गिरफ्तार कर लिया. जांच जारी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.