Published On : Thu, Mar 26th, 2020

नागपुर में डोर टू डोर कोरोना सर्वे होगा, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 122 मरीज

Advertisement

कोरोना के संक्रमण के बीच नागपुर नगर निगम ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। निगमायुक्त तुकाराम मुंधे ने कहा कि हम 26 मार्च से शहर में डोर टू डोर कोरोना सर्वे करेंगे। ये देखेंगे कि कहीं कोरोना के क्लस्टर मरीज तो नहीं हैं। साथ ही देखा जाएगा कि क्या कोई क्वारंटीन का नियम तो नहीं तोड़ रहा है।

बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस मरीज मिले हैं। यहां पीड़ितों की संख्या 122 पहुंच गई है। हालात के मद्देनजर राज्य में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि कई जगहों पर इसका खुला उल्लंघन भी नजर आया है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दर्ज किए गये 15 नए मामलों में 11 लोग विदेशों से लौटे रोगियों के संपर्क में आए थे जबकि चार अन्य ने विदेश यात्रा की थी। इनमें से सात संक्रमित व्यक्ति मुंबई से हैं, जबकि सांगली जिले से पांच और कल्याण-डोम्बीवली, नवी मुंबई तथा पनवेल से एक-एक व्यक्ति हैं।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पुणे के एक दंपती को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई क्योंकि वे पूरी तरह से स्वस्थ हो गए थे।

Advertisement

राज्य में मुंबई में अब कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़ कर 48 हो गई है जबकि पुणे एवं पिंपरी चिंचवाड में 18 और 12 रोगी हैं।

राज्य में 18 जनवरी से 2988 लोगों को अस्पतालों के पृथक वार्डों में भर्ती कराया गया है जबकि अभी 932 लोग संदिग्ध संक्रमण को लेकर अस्पतालों में पृथक रखे गये हैं। वहीं, करीब 14,502 लोगों को घरों में पृथक रखा गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.