Published On : Wed, Jan 8th, 2020

नागपुर जिला परिषद् में अब कांग्रेस – राष्ट्रवादी का होगा राज

नागपुर: जिला परिषद् के चुनाव में नागपुर में कांग्रेस-राष्ट्रवादी ने बाजी मारी है। नागपुर की 58 सीटों पर इस बार कांग्रेस पार्टी को 31, राष्ट्रवादी को 10, भाजपा को 14, शिवसेना को 1 और अन्य को 2 सीटे मिली है। पिछले कुछ वर्षो से नागपुर जिला परिषद् पर भाजपा-शिवसेना का वर्चस्व रहा है। लेकिन इस बार इसमें उलटफेर हुआ है। गडकरी और बावनकुले जैसे दिग्गजों के ही गांवो में भाजपा की इस बार हार हुई है। सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में महाराष्ट्र के कई दिग्गज नेताओ की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी थी। नागपुर के बाद धुले की 56 सीटों में अब तक भाजपा को 31, शिवसेना को 3, कांग्रेस को 5, राष्ट्वादी को 2 और अन्य को 2, नंदुरबार की 56 सीटों पर भाजपा को 23, शिवसेना को 7, कांग्रेस को 23, राष्ट्रवादी को 3, पालघर में 57 सीटों के लिए भाजपा को 10, शिवसेना को 18, कांग्रेस को 1, राष्ट्रवादी को 15 और अन्य को 13, वाशिम में 52 सीटों के लिए भाजपा को 7, शिवसेना को 6, कांग्रेस को 8, राष्ट्रवादी को 9 और अन्य को 18 और अकोला में भाजपा को 4, शिवसेना की 10, कांग्रेस को 2, राष्ट्रवादी 3 और अन्य को 19 सीटे मिली है।

Advertisement
Advertisement

Gold Rate
28 Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,21,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,12,500 /-
Silver/Kg ₹ 1,46,900/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above