Published On : Tue, Sep 8th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में निजी कर्मचारी से 6.37 लाख रुपये की साइबर ठगी

एक घंटे में खाते से कई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, UPI, पेमेंट गेटवे और ATM के जरिए निकाली रकम
Advertisement

नागपुर में निजी कर्मचारी से 6.37 लाख रुपये की साइबर ठगी

नागपुर: शहर के हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने 42 वर्षीय निजी कर्मचारी के बैंक खाते से महज एक घंटे के भीतर 6 लाख 37 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से लगातार ट्रांजैक्शन के मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला।

जानकारी के अनुसार, गणेशधाम, हुड़केश्वर रोड निवासी राहुल चंद्रभान पाटील के बैंक खाते से 4 सितंबर की शाम करीब 7 बजे कई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किए गए। साइबर ठगों ने UPI, पेमेंट गेटवे और ATM के जरिए अलग-अलग बार रकम निकाली।

पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से 19,999 रुपये से लेकर करीब 99 हजार रुपये तक की रकम निकाली गई। कुछ ही समय में कुल 6.37 लाख रुपये खाते से निकल गए।

बैंक से लगातार ट्रांजैक्शन के मैसेज मोबाइल पर आने के बाद राहुल पाटील को खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

शिकायत के आधार पर हुड़केश्वर पुलिस ने अज्ञात साइबर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब बैंक ट्रांजैक्शन की जानकारी, तकनीकी साक्ष्यों और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े विवरणों की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.