
नागपुर: नागपुर शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच के वाहन चोरी विरोधी दस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के दो मामलों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई ऑटो और मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोपनीय सूचना और सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर वाहन चोरी विरोधी पथक ने निलेश उर्फ नीलू राजेंद्र सोनावने को हिरासत में लिया। आरोपी वर्तमान में मानकापुर के गोधनी रोड स्थित लक्ष्मी नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने मानकापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज वाहन चोरी के एक मामले तथा सीताबर्डी पुलिस थाने में दर्ज ऑटो चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई एक ऑटो और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि निलेश सोनावने वाहन चोरी के एक अन्य मामले में जेल जा चुका था और करीब दो महीने पहले ही रिहा हुआ था। पुलिस के अनुसार, कोई स्थायी रोजगार नहीं होने के कारण वह दोबारा चोरी की वारदातों में शामिल हो गया।
पुलिस ने बरामद वाहनों को जब्त कर लिया है और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मानकापुर पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...
NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...
Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery
Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...
Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime




