Published On : Mon, Jul 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

रास्ता पूछने के बहाने लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: बुटीबोरी-नागपुर मार्ग पर रास्ता पूछने के बहाने एक दंपति से चाकू की नोक पर करीब 1.26 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटने वाले दो आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा पीड़ित दंपति की बेटी की सूझबूझ से हुआ, जिसने पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सुशांत हजारे अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार से नागपुर से बुटीबोरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक रास्ता पूछने के बहाने उनकी कार के पास पहुंचे और वाहन रुकवाया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू दिखाकर दंपति को धमकाया और सुशांत हजारे के गले से सोने की चेन तथा उनकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया। लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 1.26 लाख रुपये बताई गई है।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वारदात के बाद दोनों आरोपी नागपुर की ओर फरार हो गए। इसी दौरान दंपति की बेटी ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में आरोपियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई देने से पुलिस को जांच में अहम सुराग मिला।

स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने तकनीकी साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर जांच तेज करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफरोज पठान और रामेश्वर पगार के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उनका अन्य लूट की वारदातों से कोई संबंध है या नहीं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.