Published On : Mon, Jul 27th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में गोवध की साजिश नाकाम, 9 गोवंश मुक्त; ₹2.30 लाख का माल जब्त

Advertisement

नागपुर: पांचपावली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर गोवध के उद्देश्य से अवैध रूप से रखे गए 9 गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया। पुलिस ने इस कार्रवाई में ₹2.30 लाख मूल्य का माल जब्त किया है और आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि ईंटभट्ठी चौक स्थित बंदे नवाज नगर में एक मकान में गोवंश को अवैध रूप से रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शेख नसीम शेख हकीम कुरैशी के घर पर छापा मारा।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तलाशी के दौरान पुलिस को 9 गोवंश बेहद तंग जगह में बिना पर्याप्त चारा-पानी के बंधे मिले। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका हुई कि इन पशुओं को कथित रूप से गोवध के उद्देश्य से रखा गया था। इसके बाद सभी गोवंश को सुरक्षित कब्जे में लेकर गौरक्षण केंद्र भेज दिया गया।

पुलिस ने गोवंश सहित कुल ₹2.30 लाख का माल जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

Advertisement
Advertisement
महाबलेश्वर में 3000mm पार बारिश! #Mahabaleshwar #Monsoon #HeavyRain #RainUpdate #MaharashtraNews

महाबलेश्वर में 3000mm पार बारिश! #Mahabaleshwar #Monsoon #HeavyRain #RainUpdate #MaharashtraNews

पहली बार सावंतवाड़ी में रुकी मंगलूरू एक्सप्रेस! #Express #Sindhudurg #TrainNews #RailwayNews #news

पहली बार सावंतवाड़ी में रुकी मंगलूरू एक्सप्रेस! #Express #Sindhudurg #TrainNews #RailwayNews #news

मंदिर प्रबंधन धर्माचार्यों को सौंपने की मांग #NarendraAcharya #RamMandir  #Ratnagiri #EducationNews

मंदिर प्रबंधन धर्माचार्यों को सौंपने की मांग #NarendraAcharya #RamMandir #Ratnagiri #EducationNews

प्रेम संबंध के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष #NagpurCrime #Crime #Police  #IllegalWeapon #Arrest

प्रेम संबंध के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष #NagpurCrime #Crime #Police...

अदरक के दाम गिरने से किसान परेशान #maharashtranews #newsupdate #kisan #latestnews

अदरक के दाम गिरने से किसान परेशान #maharashtranews #newsupdate #kisan #latestnews

हेलमेट अभियान के बीच उठे नए सवाल

हेलमेट अभियान के बीच उठे नए सवाल

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges