Published On : Wed, Jun 17th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

बीएसएनएल केबल चोरी गैंग का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

85 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद, दिल्ली-यूपी के आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Advertisement

नागपुर: नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। बीएसएनएल की लाखों रुपये मूल्य की तांबे की केबल चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 85.98 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।

यह मामला लकड़गंज थाना क्षेत्र का है। वैष्णव देवी चौक से आंबेडकर चौक तक टेलीफोन सेवाएं अचानक बाधित होने के बाद बीएसएनएल अधिकारियों ने जांच की। जांच में पता चला कि मेनहोल के जरिए आरसीसी डक्ट में बिछाई गई तांबे की केबल चोरी कर ली गई है। चोरी गई केबल की कीमत करीब 13.77 लाख रुपये बताई गई है।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच यूनिट-3 को गुप्त सूचना मिली कि केबल चोरी करने वाले आरोपी भंडारा रोड की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दिल्ली नंबर के एक आईसर ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक से चोरी की गई बीएसएनएल केबल, हायड्रा मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रहने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सरताज शाहिद हुसैन, परवेज खान, मोहम्मद राजा, अजय कुमार, दिनेश गुमान रजत, राजा बाबू राहिम, निखिलेश यादव, बलराम कश्यप और आकाश कुमार शामिल हैं।

Advertisement

आरोपियों के कब्जे से ट्रक, बीएसएनएल केबल के टुकड़े, हायड्रा वाहन और अन्य उपकरण सहित कुल 85 लाख 98 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है, जो विभिन्न राज्यों में केबल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह का कथित सरगना सरताज शाहिद हुसैन बताया जा रहा है, जो दिल्ली का निवासी है। सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए लकड़गंज पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

नागपुर पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़े केबल चोरी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि आगे की जांच में गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges