नागपुर : नागपुर के सक्करदरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा एक आरोपी पैरोल पर जेल से बाहर आया और उसी मामले के गवाह को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना सोमवार शाम सक्करदरा थाना क्षेत्र के आर्शीवाद नगर में हुई। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी आरोपी आशिष उर्फ उमेश जोध ने उनका रास्ता रोक लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी आशिष जोध हत्या के एक पुराने मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है और फिलहाल पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ है। इसी हत्या मामले में शिकायतकर्ता की अदालत में दी गई गवाही के आधार पर आरोपी को सजा हुई थी।
आरोप है कि आरोपी ने चाकू निकालकर शिकायतकर्ता को अश्लील गालियां दीं और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया।पीड़ित की शिकायत पर सक्करदरा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





