Published On : Mon, Apr 16th, 2018

अब नागपुर में लगे बीजेपी और संघ की एंट्री पर बैन के पोस्टर

Advertisement


नागपुर: इलाहाबाद के बाद अब नागपुर में भी बीजेपी के खिलाफ पोस्टर लगे हैं. पोस्टर में बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं की इलाके में एंट्री पर बैन की बात कही गई है.

इन पोस्टरों में साफ-साफ लिखा है, ”कृपया बीजेपी और RSS के कार्यकर्ता और नेता हमारे घर में प्रवेश ना करें. हमारे घर में महिलाएं और बच्चियां रहती है.” पोस्टर पर लिखे ये शब्द इस इलाके के हर घर के बाहर चस्पा किए गए है.

देश में रेप की बढ़ रही घटनाओं के खिलाफ ये लोगों का आक्रोश है, जो चंद शब्दों के जरिए बड़ा संदेश बीजेपी और आरएसएस को दिया जा रहा है. नागपुर के आई टी पार्क इलाके से सटे सुभाष नगर इलाके में हर घर के बाहर इस तरह के पोस्टर बैनर लगाए गए हैं. लोगों ने साफ-साफ बीजेपी नेताओं की अपने इलाके में नो एंट्री लगा दी है.

Gold Rate
Mar 10, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,61,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,50,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,76,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इससे पहले शनिवार को भी यूपी के इलाहाबाद में लोग बीजेपी नेताओं के खिलाफ अपने इलाके में प्रवेश वर्जित का पोस्टर और बैनर लगा चुके हैं.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement