Published On : Sat, Oct 31st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में वाहन चोर गिरफ्तार, 4 दोपहिया बरामद

Advertisement

Auto Draft

नागपुर: नागपुर जिले की नवीन कामठी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने नागपुर शहर, कामठी और अमरावती के बडनेरा इलाके से वाहन चोरी करने की बात कबूल की है।

CCTV फुटेज और गुप्त सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंश उर्फ अंशुल नितीन गजबे, निवासी दत्तात्रय नगर, एनआईटी गार्डन के पास, सक्करदरा, नागपुर के रूप में हुई है।

दरअसल, 16 अक्टूबर को खसाला, भिलगांव, कामठी निवासी चंदा भैयालाल माकड़े की एक्टिवा गाड़ी पंचायत समिति कार्यालय की पार्किंग से चोरी हो गई थी। इस मामले में नवीन कामठी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Advertisement

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। साथ ही गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अंशुल गजबे को हिरासत में लिया।

नागपुर, कामठी और बडनेरा से चुराए थे चार वाहन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने नागपुर शहर, कामठी और अमरावती जिले के बडनेरा इलाके से कुल चार दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा समेत चार वाहन जब्त किए।

बरामद किए गए वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

अन्य वाहन चोरी की वारदातों का भी हो सकता है खुलासा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शातिर दोपहिया वाहन चोर है। उससे पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल नवीन कामठी पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.