Published On : Wed, Aug 12th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

बुजुर्ग महिला से बैग छीनने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

धरमपेठ में वारदात, CCTV और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
Advertisement

नागपुर: सीताबर्डी थाना क्षेत्र के धरमपेठ इलाके में बुजुर्ग महिला से बैग छीनकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय सागर नरेंद्र तिवारी, निवासी प्रभुनगर, जयताला के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, खरे टाउन निवासी 71 वर्षीय मीनाश्री चंद्रमोवली अय्यर रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे धरमपेठ स्थित अन्नपूर्णा किराना स्टोर्स के पास से पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए आरोपी ने उनके हाथ से बैग झपटा और मौके से फरार हो गया।

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बैग में नकद रकम, मोबाइल फोन, पहचान पत्र और एटीएम कार्ड रखे हुए थे। घटना के बाद महिला ने सीताबर्डी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने जाल बिछाकर सागर तिवारी को हिरासत में लिया।

Advertisement

पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त कर ली है।

सीताबर्डी पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह किसी अन्य झपटमारी या चोरी की वारदात में भी शामिल था या नहीं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.