Published On : Tue, Feb 4th, 2020

नागपुर व औरंगाबाद जिला हज समिति हुई बर्खास्त

Advertisement

नागपूर – महाराष्ट्र राज्य हज समिति ने नागपुर जिला हज समिति व् औरंगाबाद जिला हज समिति को बर्खास्त किया है। राज्य समिति ने अल्पसंख्यक मंत्रालय के आदेश के अनुसार पत्र जारी कर जिला समिति बर्खास्त करने की घोषणा की है। इस संदर्भ में सोमवार को नागपुर के जिला हज समिति के अध्यक्ष जुनैद खान को पत्र मिला है। इस बारे में उन्होंने कहा की वर्ष 2019 में हज यात्रा के लिए जिला समिति गठित की गई थी।

उसका कार्यकाल पूरा हो चूका है। समिति के सदस्य इसके बाद भी हज यात्रियों की सेवा करते रहेंगे। राज्य हज समिति ने पत्र जारी करते हुए स्पष्ट किया है की हज अधिनियम 2020 अंतर्गत जिला हज समिति गठित करने का प्रावधान नहीं है। लेकिन पिछले वर्ष हज यात्रा के पार्श्वभूमि पर नागपुर इम्बार्केशन पॉइंट और हज हाउस की देखरेख के लिए नागपुर समेत औरंगाबाद में भी ऐसा व्यवस्था करने के लिए जिला समिति स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। यह समिति केवल 2019 के हज यात्रा के लिए ही गठित की गई थी। जिसके कारण नागपुर व् औरंगाबाद हज समिति भी रद्द की गई है।

Gold Rate
June 19 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नई जिला हज समिति जल्द
राज्य सरकार ने जिला हज समिति बनाने का निर्णय लिया गया था। 2014 में तत्कालीन अल्पसंख्यक मंत्री आरिफ नसीम खान ने अधिसूचना जारी कर जिला हज समिति स्थापन करने के आदेश जारी किए थे। इसके अंतर्गत राज्य हज समिति ने नागपुर और औरंगाबाद जिला हज कमिटी का गठन किया था। दोनों ही इम्बार्केशन पॉइंट से अनेक हज यात्री रवाना होते है। जिसके कारण राज्य हज समिति जल्द ही नए सिरे से दोनों ही जिला हज समिति का गठन करेंगे ऐसा राज्य हज समिति के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा।

Advertisement
Advertisement
बिना लाइसेंस कारोबार पर अन्न सुरक्षा विभाग की कार्रवाई #maharashtranews #latestnews #fda #news

बिना लाइसेंस कारोबार पर अन्न सुरक्षा विभाग की कार्रवाई #maharashtranews #latestnews #fda...

भीषण आग में महिला की दर्दनाक मौत.. #MaharashtraNews #NewsUpdate #news

भीषण आग में महिला की दर्दनाक मौत.. #MaharashtraNews #NewsUpdate #news

नशे के खिलाफ फिल्म का खास संदेश.. #nagpurnews #toofan #movie #film #review #news

नशे के खिलाफ फिल्म का खास संदेश.. #nagpurnews #toofan #movie #film #review...

लोणार सरोवर में मोरों का मनमोहक नृत्य.. #maharashtranews #news #viral #peacockdance #latestnews

लोणार सरोवर में मोरों का मनमोहक नृत्य.. #maharashtranews #news #viral #peacockdance #latestnews

आंबिवली में 13 लाख का एमडी जब्त.. #maharashtranews #crime #taskar #md #latestnews

आंबिवली में 13 लाख का एमडी जब्त.. #maharashtranews #crime #taskar #md #latestnews

महात्मा गांधी पर बयान से बढ़ा विवाद.. #maharashtranews #mahatmagandhi #viral #news #beed

महात्मा गांधी पर बयान से बढ़ा विवाद.. #maharashtranews #mahatmagandhi #viral #news #beed

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges