Published On : Tue, Jun 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

शराब पार्टी बनी खूनी जंग, दो घायल

Advertisement

नागपुर: अंबाझरी थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि शराब पिलाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त के पेट में चाकू घोंप दिया। बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक पर भी चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, पांढराबोड़ी स्थित संजय नगर इलाके के एक घर में शराब पार्टी चल रही थी। पार्टी में 23 वर्षीय समीर उर्फ गणेश मसराम अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान समीर और 29 वर्षीय राहुल लाड़ेकर के बीच और शराब पिलाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर राहुल लाड़ेकर ने कथित तौर पर चाकू निकालकर समीर के पेट में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे समीर के दोस्त शुभम कनोजिया पर भी चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह भी घायल हो गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement

सूचना मिलने पर अंबाझरी पुलिस ने जांच के बाद राहुल लाड़ेकर, प्रशिक भोवते और संदेश उर्फ मोन्या मासूरकर के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने प्रशिक भोवते और संदेश उर्फ मोन्या मासूरकर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल लाड़ेकर की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, राहुल के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.