Published On : Thu, Jul 23rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

एयरलाइन नौकरी के नाम पर ₹3.26 लाख की ठगी

Advertisement

नागपुर: नागपुर के वाठोडा थाना क्षेत्र में एयरलाइन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹3.26 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को जाहगीर खान बताकर एक युवक से संपर्क किया और उसे रियाद इंटरनेशनल एयरलाइन में केबिन क्रू की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे लौटाए।

पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को पीड़ित युवक को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम जाहगीर खान बताया। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवक से उसकी नौकरी के बारे में पूछा। युवक ने बताया कि वह इंडिगो एयरलाइन में कार्यरत है।

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके बाद आरोपी ने उसे रियाद इंटरनेशनल एयरलाइन में केबिन क्रू की नौकरी दिलाने का दावा किया और भरोसा दिलाने के लिए ई-मेल के माध्यम से नौकरी से संबंधित विज्ञापन भी भेजा।

आरोपी की बातों पर विश्वास कर पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में कुल ₹3 लाख 26 हजार उसके बताए खातों में जमा कर दिए। लेकिन पैसे लेने के बाद आरोपी ने न तो नौकरी दिलाई और न ही रकम वापस की।

Advertisement

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने वाठोडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.