Published On : Sat, Jul 11th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर की अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Advertisement

नागपुर: नागपुर के पुरानी कामठी रोड स्थित पूर्णिमा अगरबत्ती फैक्ट्री में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिसके कारण आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, तैयार अगरबत्तियां और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

प्रशासन ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के सही कारणों की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.