Published On : Thu, Oct 1st, 2020

Navratri, और दशहरे के लिए नागपुर प्रशासन ने दिए दिशा-निर्देश

Advertisement

नागपुर– गणेशोत्सव की तरह नवरात्रि उत्सव के लिए भी जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सार्वजनिक मंडल के लिए देवी की मूर्ति की ऊंचाई 4 फीट और घर में स्थापित करने वाली मूर्ति 2 फीट से अधिक न हो. जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे ने कहा कि कोरोना काल में नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा के अवसर पर नागरिकों की भीड़ न हो, इसका ध्यान रखें. गरबा, डांडिया और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन न करते हुए स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को प्राथमिकता देें.

ठाकरे ने कहा कि नवरात्रि को सार्वजनिक रूप से मनाने के बजाय घर पर या व्यक्तिगत रूप से मनाया जाए. सार्वजनिक नवरात्रि के लिए स्थानीय प्रशासन की अनुमति आवश्यक है.न्यायालय के दिए आदेशानुसार महानगरपालिका तथा स्थानीय प्रशासन ने पंडाल के बारे में नीति तय की है. उसी के अनुसार पंडाल लगाना होगा.जिलाधिकारी ने आह्वान किया है कि दशहरा व रावण दहन कार्यक्रमों का आयोजन सभी नियमों का पालन करते हुए प्रतीकात्मक रूप से आयोजित किया जाए. भीड़ न हो इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा. रावण दहन कार्यक्रम में आवश्यक व्यक्ति ही स्थल पर उपस्थित हो. दर्शकों को आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए. कोविड-19 वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम को फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाना चाहिए.

दशहरे के लिए 10 खास निर्देश :- सार्वजनिक मंडल के लिए देवी की मूर्ति 4 फीट तथा घरेलू मूर्ति 2 फीट से बड़ी न हो, पारंपरिक मूर्तियों की जगह घर में धातु, संगमरमर आदि मूर्तियों की पूजा करें तो बेहतर, इकाे-फ्रेंडली मूर्ति है, तो घर पर विसर्जन करें या कृत्रिम विसर्जन स्थल में विसर्जित करें,स्वास्थ्य विषय, सामाजिक संदेश, जागरूकता प्रदर्शनी को प्राथमिकता दें तो इस संक्रमण काल के लिए और भी अच्छा, ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करें, उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, देवी-दर्शन के लिए ऑनलाइन, केबल नेटवर्क, वेबसाइट व फेसबुक की व्यवस्था करें.

पंडाल में एक समय पर : – पांच से ज्यादा लोगों की उपस्थिति कतई न हो, इसे अनिवार्य मानें, पंडाल में खाद्य पदार्थ व जलपान की व्यवस्था की मनाही है, न तो ऐसा करें और न करने दें,संक्रमण रोकने पंडालों में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, देवी की मूर्ति की सार्वजनिक स्थान पर विसर्जन करने के लिए आदेश स्पष्ट किया गया है, उसका पालन करें.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.