Published On : Thu, Oct 1st, 2020

एनएमसी : अब नागरिकों के घर पहुंचकर किया जाएगा कोरोना टेस्ट

Advertisement

नागपुर– कोविड-19 की जांच संख्या बढ़ाने के लिए अब नागरिकों के द्वार पहुंचकर कोरोना टेस्ट की जाएगी. मनपा ने मोबाइल कोविड टेस्ट सेंटर के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध कराई है. आपली बस के ढांचे में आंशिक परिवर्तन कर मोबाइल कोविड टेस्ट सेंटर बनाए गए हैं. हर जोन में एक टेस्ट सेंटर उपलब्ध कराया गया है.

शहर में इससे पूर्व दो मोबाइल कोविड टेस्ट सेंटर सेवा दे रहे हैं. मनपा ने एक एंबुलेंस में यह सुविधा उपलब्ध कराई है. इसके बाद प्रभावती ओझा की स्मृति में रामकिशन ओझा ने एक उपलब्ध कराया था. मनपा ने आपली बसों में आंशिक परिवर्तन कर 12 मोबाइल कोविड टेस्ट सेंटर बनाए हैं. फिलहाल शहर में 14 मोबाइल टेस्ट सेंटर उपलब्ध हैं. इसके अतिरिक्त शहर में विविध स्थानों पर 55 कोविड टेस्ट सेंटर खोले गए हैं.

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मोबाइल कोविड टेस्ट सेंटर में एक समय दो लोगों की टेस्ट सुविधा है. दो डॉक्टर, एक नर्स और एक स्वच्छता कर्मचारी तैनात किए गए हैं. डॉक्टर और मरीज का प्रत्यक्ष संपर्क न हो, इस तरह की व्यवस्था है. खासतौर पर आरटीपीसीआर टेस्ट की सुविधा रहेगी.

महापौर ने कहा कि शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा कम हो रहा है, लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है. इस खतरे को कम करने के लिए टेस्ट बढ़ाना जरूरी है. अस्वस्थ, वयोवृद्ध लोग टेस्ट सेंटर पर नहीं पहुंच पाते, उनके लिए मोबाइल कोविड टेस्ट सेंटर सुविधाजनक है.

Advertisement

कोई भी व्यक्ति कोरोना के लक्षण को नहीं छिपाए. समय रहते उपचार मिल सके, इसलिए यह पहल की गई है. राज्य सरकार ने मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी अभियान शुरू किया है. शहर में नागरिकों के स्वास्थ्य का सर्वेक्षण किया जा रहा है. किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसकी जांच में मोबाइल कोविड टेस्ट सेंटर विशेष भूमिका निभाएगा. महापौर ने दावा किया कि नागपुर महानगरपालिका ने राज्य में पहली बार इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई है.

Advertisement
nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews #newsupdate

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug #NDPS #Crime #latestnews #news

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...

नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime  #CCTV #LatestNews #newsupdate

नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime #CCTV #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges