Published On : Thu, Oct 1st, 2020

यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, 2 अक्टूबर से नागपुर से शुरू होगी शिवशाही

Advertisement

नागपुर– नागपुर से पुणे जाने वाले यात्रियों को जल्दी ही एसटी महामंडल राहत देने वाला है. नागपुर गणेशपेठ बस डिपो से प्रति दिन 24 बसें आवागमन करेंगी. यह बसें 1380 रुपए में नागपुर-पुणे-नागपुर चलेंगी. इसमें कुल 55 यात्री सफर करते हैं. पूरी सावधानी बरती जाएगी.

लिमिटेड स्टॉप रहेंगे. सफर के पहले व बाद में गाड़ी को सोडियम हाइपोक्लोराइड से सैनिटाइज किया जाएगा. बस में पर्दे नहीं रहेंगे और एसी 25 से कम नहीं किया जाएगा.

नागपुर से पुणे व पुणे से नागपुर के लिए बस दोपहर 1.00, 3.00, शाम 4.00 4.30, 5.00, 5.30, 6.00, 6.30, 7.00, रात 8.00 व 9.00 बजे चलाई जाएगी. 2 अक्टूबर से यह बस सेवा शुरू की जाएगी.

एसटी महामंडल नागपुर विभाग के विभाग नियंत्रक एन. बेलसरे ने कहा कि यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एसटी महामंडल ने प्रति दिन 11 बसें चलाने का निर्णय लिया है. किराया पहले की तरह ही रहेगा. सफर में पूरी तरह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.