नागपुर: शहर के वासुदेव नगर मेट्रो स्टेशन के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार सीधे एक पोहे की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान को भारी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना रात करीब 1:30 बजे हुई, जिससे दुकान के आसपास कोई मौजूद नहीं था और बड़ा हादसा टल गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक सड़क से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पोहे की दुकान के शेड में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के बाहर लगे लोहे के पोल और अन्य लोहे के ढांचे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में दुकान मालिक को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि देर रात शहर की सड़कों पर कुछ युवक तेज रफ्तार में कार चलाते और रेसिंग करते नजर आते हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह हादसा भी तेज रफ्तार या कथित स्ट्रीट रेसिंग का नतीजा तो नहीं है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...
दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...
लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...
राजापेठ हादसे के बाद नागरिकों का फूटा गुस्सा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha
ATM में शातिर ठग का खेल! असली कार्ड रखा, दूसरा थमाया #NagpurNews...
दूषित पानी से पांच दिनों में 45 लोग बीमार #vidarbhanews #gondia #newsupdate...





