नागपुर, 30 जुलाई: आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को नागपुर में ‘आरक्षण हटाओ जनजागृति रैली’ का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेते हुए समान अवसर और योग्यता आधारित व्यवस्था की मांग उठाई। यह रैली सोशल मीडिया पर चर्चा में आए रिजर्वेशन हटाओ मूवमेंट (RHM) की पहली प्रमुख सार्वजनिक रैली मानी जा रही है।
रैली की शुरुआत जीरो माइल चौक से हुई और यह विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए संविधान चौक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। पूरे मार्च के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।
रैली में शामिल युवाओं का कहना था कि देश के सभी नागरिकों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में समान अवसर मिलने चाहिए तथा चयन की प्रक्रिया योग्यता के आधार पर होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने इसे जनजागरण अभियान बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य आरक्षण नीति पर व्यापक राष्ट्रीय चर्चा शुरू करना है।
रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रैली का समर्थन किया, जबकि कई नागरिकों ने मार्ग के किनारे खड़े होकर प्रदर्शन को देखा।
(ग्राउंड रिपोर्ट: पारस बैसवारे, नागपुर टुडे)
कलमना में देह व्यापार के अड्डे पर सामाजिक सुरक्षा विभाग का छापा...
जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल जा रहे बच्चे #Nashik...
अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़ #Buldhana #GasRaid #Crime#BlackMarket #MaharashtraNews #News
धुले पुलिस का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन, 25 हिरासत में
Amravati: ट्रक और ST Bus की भीषण टक्कर #AmravatiNews #RoadAccident #STBus #TruckAccident...
Sangli में Krishna-Warna नदियां उफान पर #Sangli #WarnaRiver #FloodAlert #HeavyRain #MaharashtraRain




