नागपुर: हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 32 वर्षीय कराटे प्रशिक्षक सागर दुधे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 14 अगस्त को आरोपी बच्ची को डराकर बाथरूम में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर यौन दुर्व्यवहार किया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को किसी को कुछ भी बताने पर धमकी दी थी।
जानकारी के अनुसार, बच्ची आरोपी सागर दुधे के पास कराटे का प्रशिक्षण लेने जाती थी। आरोप है कि 14 अगस्त को आरोपी ने बच्ची को डराया-धमकाया और उसे बाथरूम में ले गया। पुलिस के मुताबिक, वहीं उसके साथ कथित तौर पर यौन दुर्व्यवहार किया गया।
घटना के बाद बच्ची काफी डरी और सहमी हुई हालत में अपने माता-पिता के पास पहुंची और उन्हें पूरी घटना बताई। बच्ची की बात सुनने के बाद परिजनों ने तत्काल हुड़केश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सागर दुधे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इससे पहले किसी अन्य नाबालिग छात्रा के साथ ऐसी हरकत तो नहीं की थी।
मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।





