खेत में खुनी हमला
धामणगांव रेलवे (अमरावती)। खेती की पुरानी रंजिश में दिन दहाडे एक किसान पर तीक्ष्ण हथियारों से वारकर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना शुक्रवार को दोपहर ३ बजे मंगरुल दस्तगीर के बोरगांव निस्ताने में हुई. मृतक किसान त्रंबक डोमाजी ठाकरे (६०, बोरगांव निस्ताने) है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक त्रंबक बोरगांव का वरिष्ठ किसान था. उसका गांव में ही खेत है. इस खेती के लिए रमेश ठाकरे नामक शख्स से कई सालों से विवाद चल रहा है. शुक्रवार की दोपहर त्रंबक अपने खेत में काम कर रहा था, रमेश अपने साथियों के साथ वहां आया. खेत में अकेला देखकर पुरानी रंजिश के चलते उससे विवाद किया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कुल्हाडी, लाठी समेत तीक्ष्ण हथियारों से जानलेवा हमला किया. इस हमले में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पर मंगरुल दस्तगीर पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कर लाश को अस्पताल भिजवाया. आरोपी रमेश गंगाधर ठाकरे को हिरासत में लिया, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश चल रही है. मृतक के बेटे सचिन त्रंबक ठाकरे की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज किया है.

Representational Pic
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...



