Published On : Fri, Dec 26th, 2014

वरुड : क्रुजर ने छात्र को कुचला

Advertisement

धनोडी के पास हादसा

वरुड (अमरावती)। शेदुरजनाघाट रोड धनोटी फाटा के पास क्रुजर (एमएच ३२ टी ५८३२) ने छात्र तेजस गौरव हरले (१०, धनोटी) को रौंद डाला. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना शुक्रवार की शाम ५ बजे हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजस वरुड के एन.टी. हाइस्कूल में कक्षा 5 वीं का छात्र था. शुक्रवार को स्कूल में स्नेह सम्मेलन के कार्यक्रम था. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह स्कूल गया. यहां स्नेह सम्मेलन खत्म होने के बाद स्कूल की बस ने उसे धनोटी फाटे पर छोड़ दिया.

धनोटी फाटे से सडक़ क्रास कर वह गांव में जा रहा था, तभी अंधाधुन गति से शेदुरजनाघाट की ओर से आ रही क्रुजर गाडी ने उसे टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी थी कि क्रुजर उसे १० फीट तक घसीटते हुए ले गई. लोगों ने तत्काल उसे ग्रामीण अस्पताल में भरती किया. यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया. सूचना पर वरुड पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है. मौत की खबर से परिजनों में शोक लहर दौड़ गई.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
accident

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.