Published On : Fri, Dec 26th, 2014

अमरावती : मनपा को ठोके ताले

Advertisement


कर्मियों का आंदोलन

Aamravati Mahanagar Palika
अमरावती।
प्रति माह वेतन और डिडक्शन को लेकर संतप्त कर्मचारियों ने शुक्रवार को अमरावती महानगरपालिका के सभी विभागों को ताला ठोंक दिया. डेढ घंटे चले इस आंदोलन से सकते में आये प्रशासन ने अमरावती महानगरपालिका कर्मचारी/कामगार संगठन के कर्मचारियों को २९ दिसंबर को समस्या का निपटारा करने बैठक बुलाने का आश्वासन दिया.

संगठन के प्रल्हाद कोतवाल ने बताया कि मनपा में हमेशा ही कर्मचारियों को वेतन के लिए आंदोलनों  का सहारा लेना पडता है. काम में लापरवाही करने पर कर्मचारियों को जिस हक से फटकार लगाते है उसी हक से प्रतिमाह वेतन भी देना चाहिए. वेतन के कारण कर्मचारी कर्जदार बनता जा रहा है. एलआयसी, बैंक व्दारा नोटिस जारी किये जा रहे है. बावजूद मनपा प्रशासन टस से मस नहीं हो रहा है. इसके पूर्व प्रशासन को निवेदन सौंपकर २५ दिसंबर का अल्टीमेटम दिया था. बावजूद इसके प्रशासन व्दारा चर्चा के लिए नहीं बुलाने से संतप्त कर्मचारियों ने सहायक नगररचना, लेखाविभाग, एलबीटी विभाग, महिला बालकल्याण, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, भांडार अधिक्षक समेत सभी विभागों को ताला ठोंक दिया. कर्मचारियों के इस आंदोलन से २ घंटे सभी विभाग बंद रहने से अधिकारी और पदाधिकारियों ने मिलकर सोमवार को बैठक लेकर चर्चा में सभी समस्याओं का निपटारा करने का आश्वासन दिया जिसके कारण आंदोलन पिछे लिया गया. इस आंदोलन में मनपा के सभी विभागों के कर्मचारी शामिल हुए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.