Published On : Mon, Mar 20th, 2017

मुंबई में पुलिस स्टेशन में तोड़-फोड़, 17 गिरफ्तार

Advertisement

arrested
मुंबई:
सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति के आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज एक समूह के लोगों द्वारा उपनगरीय ट्रांबे पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर तोड़-फोड करने की घटना सामने आई है। इस संबंध में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि तोड़-फोड कर रहे लोगों की मांग थी कि आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए। गुस्से में आकर समूह के लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े वाहनों में आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में कल एक शिकायत दर्ज की गई थी। व्यक्ति पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति को भारतीय दंड संहिता के संबंधित धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

पूर्वी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने कहा कि ट्रांबे पुलिस स्टेशन में कल रात एक समूह के लोग गए और उन्होंने आरोपी व्यक्ति को उनके हवाले करने की मांग की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.