
Representational Pic
मुंबई: उत्सव खुशी और उत्साह का मौका होता है लेकिन कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं। मुंबई के सायन इलाके में पिछले दिनों ऐसी घटना घटी जिसे जानकार सभी सकते में है। वहां एक युवक पर आरोप लगा कि उसने महिला को जबरन किस किया और उसके होठों पर काट लिया। उसने होली के हुड़दंग के बीच घटना को अंजाम दिया। सायन पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
घटना सायन कोलीवाड़ा इलाके की है। पिछले मंगलवार जब महिला दोपहर में टहल रही थी तब चेहरे पर होली का रंग लगाए एक युवक उसकी बिल्डिंग में घुसा और ज़बरदस्ती करने लगा। महिला ने नशे में धुत व्यक्ति को पकड़ लिया मगर वह हाथ छुड़ाकर भाग गया।
महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस सीसीटीवी भी देख रही है। वहीं बात की जाये उस पीड़ित महिला की तो उसका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। इस घटना से फिर एक बार मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए है।
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...
मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews
नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...
नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur...







