Published On : Mon, Mar 20th, 2017

सायन अस्पताल में निवासी डॉक्टर पर हुए हमले के बाद चिकित्सकों ने काम बंद किया

Advertisement


मुंबई:
महाराष्ट्र के धुले जिले में डॉक्टर पर हुए हमले के घटना ताज़ी ही थी की शनिवार को मुंबई के सायन अस्पताल में भी गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर हमला कर दिया। सायन अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद उसके रिश्तेदारों ने एक चिकित्सक की कथित तौर पर पिटायी कर दी। इस हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने शनिवार रात से ही काम बंद कर दिया।

सोमवार को केईएम और नायर अस्पताल के निवासी डॉक्टरों ने काम बंद कर अपना विरोध दर्शाया।

18 मार्च को 60 वर्षीय महिला रेखा सिंह को किडनी की बिमारी के चलते सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन रात 10 बजकर 5 मिनट पर उसकी मृत्यु हो गई। इस दौरान ड्यूटी पर निवासी डॉक्टर रोहित कुमार थे। मृत रेखा के परिवार वालों ने पहले हंगामा किया और फिर डॉ रोहित पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद से सायन हॉस्पिटल के निवासी डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आकाश महेश साधू, अतीश गावडे और अमित सिंग पर मामला दर्ज किया है।

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

रेजीडेंट डाक्टरों ने सायन अस्पताल के डीन को लिखे एक पत्र में कहा कि वे ड्यूटी पर आने में असमर्थ रहे क्योंकि वे काम पर ‘‘ध्यान केंद्रित’’ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने शाम सात बजे से काम करना बंद कर दिया।

महाराष्ट्र एसोसिएशन आफ रेजीडेंट डाक्टर्स एक एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘रेजीडेंट चिकित्सकों पर हाल के हमले चिंताजनक हैं। हम ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए हमने ड्यूटी पर नहीं जाने का निर्णय किया है..सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने की तत्काल जरूरत है।’’

Advertisement

इस बीच ऐसी भी खबर आ रही है की रविवार रात औरंगाबाद के घाटी अस्पताल में भी डॉक्टर के साथ मारपीट की गई।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges