Published On : Fri, Jul 31st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: नागपुर के यशोधरानगर थाना क्षेत्र में मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी के साथ हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे युवक पर एक सब्जी विक्रेता ने बेल्ट के बकल से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना कुंदनलाल गुप्ता नगर की है। शिकायतकर्ता नितेश मानकर की पत्नी घर का गेट बंद कर रही थीं। उनके हाथ में मोबाइल फोन देखकर सब्जी विक्रेता अनवर शेख को शक हुआ कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है। इसी बात को लेकर आरोपी ने महिला से बहस शुरू कर दी।

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महिला ने घटना की जानकारी अपने पति नितेश मानकर को दी। ड्यूटी से लौटने के बाद नितेश आरोपी को समझाने के लिए पास के एक पानठेले पर पहुंचे, जहां अनवर शेख कैरम खेल रहा था।

बातचीत के दौरान आरोपी अचानक आक्रामक हो गया। आरोप है कि उसने अपनी बेल्ट निकालकर उसके धातु के बकल से नितेश के सिर पर लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही यशोधरानगर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Advertisement
"तड़ीपार बदमाश की शहर में वापसी ; नागपुर में तड़ीपार बदमाश का आतंक #nagpurnews #crimenews #nagpur

"तड़ीपार बदमाश की शहर में वापसी ; नागपुर में तड़ीपार बदमाश का...

ऑनलाइन लाइफ पार्टनर प्लेटफॉर्म से हुई थी दोनों की पहचान #nagpurnews #crimenews #nagpur #nagpurtoday

ऑनलाइन लाइफ पार्टनर प्लेटफॉर्म से हुई थी दोनों की पहचान #nagpurnews #crimenews...

पीड़िता की शिकायत पर शांतिनगर थाने में केस दर्ज #nagpurnews #nagpur #crimenews #nagpurtoday

पीड़िता की शिकायत पर शांतिनगर थाने में केस दर्ज #nagpurnews #nagpur #crimenews...

मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में खूनी हमला #nagpurnews #crimenews #news #vidarbha

मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में खूनी हमला #nagpurnews #crimenews #news...

सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur #crimenews #latestnews

सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur...

भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews  #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges