Published On : Fri, Oct 19th, 2018

Video: विधायक निवास अब भी प्रदर्शनकारियों के कब्जे में

Advertisement

विधायक बच्चू कडू के नेतृत्व में गोसीखुर्द परियोजना के बाधित कर रहे है आंदोलन

नागपुर: अपनी माँगो को लेकर नागपुर के विधायक निवास में आंदोलन कर रहे गोसीखुर्द परियोजना के प्रभावित लोग देर शाम तक भी डंटे रहे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे विधायक बच्चू कडु के मुताबिक सरकार जब तक प्रदर्शनकारियों की माँगे नहीं मानती आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार दोपहर परियोजना के आसपास के चार गाँवो के लोग अचनाक नागपुर पहुँचे और सिविल लाइंस स्थित विधायक निवास पहुँच गए। यहाँ पहुँचकर कुछ लोग ईमारत की छत पर पहुँच गए।

दर्शनकारियों के साथ अमरावती जिले के अचलपुर से निर्दलीय विधायक बच्चू कडू भी डटे है। कडू ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगो के गांवों में गोसीखुर्द बांध का पानी घुस गया है जिससे वो अपनी फसल काँटने भी नहीं जा सकते। इनके मूल गाँव से जहाँ इन्हे बसाया गया है वह लगभग 25 किलोमीटर दूर है। खेत की ज़मीन परियोजन के काफ़ी दूर होने की वजह से ये लोग खेती-किसानी के लिए रोज आना जाना नहीं कर सकते।

Advertisement

इसलिए यह अपने मूल गाँव में ही निवास कर रहे है। सरकार ने इन्हे यहाँ से भागने के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं रोक दी है। इन्हे ज़मीन के बदले नौकरी देने का वादा किया गया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। इसलिए इनकी माँग है कि नौकरी के बदले इन्हे 25 लाख रूपए का मुआवजा दिया जाये। कडू के मुताबिक प्रकल्पबाधितों की दिक्कत परियोजना और प्रशासनिक अधिकारियो की वजह से है ये लोग मुख्यमंत्री को सही जानकारी नहीं देते जिस वजह से ये समस्या हो रही है।

विधायक निवास में शुरू इस आंदोलन की वजह से पुलिस का चाक चौबंद बंदोबस्त लगाया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और कडू से ईमारत से निकलने की गुजारिश की लेकिन वो अब भी डटे हुए है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.