Published On : Mon, Dec 25th, 2017

मिनरल वाटर के नाम पर बेच रहे बोरवेल का पानी : गजभिये

Advertisement
MLC Prakash Gajbhiye

File Pic

नागपुर: विधान परिषद सदस्य प्रकाश गजभिये ने शीतकालीन अधिवेशन के दौरान नागपुर में बड़े पैमाने पर बोरवेल व कुएं के पानी को कैन में भरकर मिनरल वाटर के नाम पर बेचे जाने का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा कि नागपुर में शादी समारोहों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बड़े पैमाने पर मिनरल वाटर के कैन का उपयोग किया जा रहा है. लेकिन ये कंपनियां मिनरल वाटर के नाम पर बोरवेल या कुएं का पानी भरकर बेच रही हैं. इससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है. उन्होंने सवाल किया कि सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रही है और नागपुर में कितनी सप्लायर कंपनियां हैं.

राज्य के अन्न व नागरी मंत्री गिरीश बापट ने जानकारी दी कि नागपुर जिले में बंद बाटल में पानी सप्लाई करने वाले 82 सप्लायर हैं. जो कंपनी दूषित पानी आपूर्ति करती हैं ऐसे लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने बताया कि समय-समय पर विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है. दंड वसूली की गई है. 80 मामले दर्ज किए गए हैं.

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी सप्लायर बीआईएस के नियमों के तहत ही शुद्ध पानी बेच सकता है. उन्होंने बताया कि जनवरी महीने से केन्द्र सरकार शुद्ध पानी के संदर्भ में नई नीति घोषित करने वाली है. उसके तहत ही राज्य के सभी नागरिकों को शुद्ध पानी आपूर्ति की जा सकेगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur...

Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews

Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurtoday

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews...

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime #PoliceAction #news #latestnews

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त  #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges