Published On : Mon, Dec 25th, 2017

आईआईटी कैंपस प्लेसमेंट में इस साल आई 4% की गिरावट

Advertisement

IIT Campus
नई दिल्ली: इस साल 17 इंडियन इस्टिट्यूट्स ऑफ टेक्नॉलजी (आईआईटी) के प्लेसमेंट में 4.94 फीसदी की गिरावट आई है. यह जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने संसद में दी. प्लेसमेंट में आई गिरावट का कारण छात्रों का उद्यमिता और स्टार्टअप्स के प्रति बढ़ती रुचि को बताया गया. जावडेकर ने बताया कि 2014-15 में 17 आईआईटी में 72.82 फीसदी प्लेसमेंट हुआ था जो 2015-16 में बढ़कर 75.79 फीसदी हो गया और 2016-17 में गिरकर 70.85 फीसदी हो गया.

राज्य सभा में उठाए गए एक लिखित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, आईआईटीज में कैंपस प्लेसमेंट में वृद्धि और गिरावट के कई कारण है जैसे मार्केट की मौजूदा स्थिति, उच्चतर अध्ययन को प्राथमिकता और स्टार्ट अप्स एवं उद्यमिता के प्रति छात्रों की दिलचस्पी का फिर से पैदा होना.

पिछले साल के मुकाबले इस साल छात्रों को विदेश में जॉब के ऑफर में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है. पिछले साल के यूएसए, जापान, कोरिया, सिंगापुर और ताइवान से मिले 65 ऑफर के मुकाबले इस साल आईआईटी बॉम्बे में विदेश में जॉब के लिए 74 ऑफर मिले हैं. इस साल पहली बार आईआईटीज ने औपचारिक रूप से प्सेलमेंट सीजन के शुरू होने से पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को कैंपस विजिट की अनुमति दी थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.