
ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा…..
-भंडारा स्थित सीरपीएफ जवान रमेश रोकडे अपनी फैमिली के साथ बुलडाणा स्थित शेगाव दर्शन के लिए गए थे।
-वें अपनी वैगन आर कार से वापस लौट रहे थे लोनी गांव के पास ओवरटेक के चक्कर में उनकी कार और एंबुलेंस के बीच जोरदार टक्कर हुई।
-इस हादसे में दो पुरुष एक महिला और दो बच्चों की मौके पर मौत हुई, वहीं 6 लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। घायलों को अमरावती के सरकारी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
-हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की सहायता दोनों वाहनों को हटाने के बाद यातायात को सुचारु किया।




