नागपुर। उत्तर नागपुर के आसी नगर में प्रस्तावित शादी हॉल और निर्माणाधीन इस्लामिक कल्चरल सेंटर अब तक तैयार नहीं हो पाया है इसको लेकर एम आई एम की ओर से एनआईटी के विभाग कार्यालय पर मोर्चा निकालकर विरोध जताया गया।
Featured Products
आंदोलन का नेतृत्व सलीम खान ने किया और कहा कि वर्षों से इस्लामिक कल्चर सेंटर का काम जारी है अब तक इसे पूरा नहीं किया गया है मुस्लिम समाज के लिए शादी खाना के लिए आरक्षित जगह पर अतिक्रमण फैला है
नसीम अख्तर ने कहा की स्थानीय विधायक ने समाज को विकास के नाम पर केवल लॉलीपॉप दिया है और मुसलमानों को ठगा है। इस दौरान एनआईटी में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द शादी हॉल का काम शुरू करने और इस्लामिक कल्चर सेंटर का काम पूरा करने की मांग की गई। साथ ही स्थानीय विधायक और एनआईटी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
इसमें शामिल सलीम खान, नसीम अख्तर ,शारिब पठान, माहिर नागपुरी, ईरशाद अहमद,रिजवान भाई, शेरू भाई, अल्तमस कैसी, ईशाहाक भाई, कलीम अंसारी, दानिश अली, अज़हर खान, राजू भाई, नईम शेख, अल्ताफ हुसैन, मोहम्मद शरीफ, दिलशाद भाई, मजीद खान, गुड्डू मिस्त्री, जुनैद खान, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।









