नागपुर के नंदनवन थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक २4 वर्षीय सब्जी विक्रेता युवक ने पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ चार महीने तक लगातार दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता 12 वर्ष की है और सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह अपने परिवार के साथ नंदनवन थाना परिसर की में रहती है। आरोपी भूरया उर्फ वसीम खान भी इसी इलाके में रहता है और सब्जी बेचने का काम करता है।
शिकायत के अनुसार, 25 जनवरी की शाम बच्ची घर का किराना सामान लाने के लिए निकली थी। तभी आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती अपने दुकान के पास एक सुनसान गली में ले गया। वहां उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने बाद में भी बच्ची के साथ कई बार यह हरकत दोहराई।
बच्ची के लगातार बीमार रहने और शारीरिक बदलावों के बाद परिजन उसे मेयो हॉस्पिटल ले गए, जहां जांच में पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है। पूछताछ में बच्ची ने पूरी दास्तान बयां कर दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
चीनी की महंगाई पर अनोखा आंदोलन! पेट्रोल पंप पर बांटी चीनी #SugarPrice...
चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! #sugarprices #SugarHoarding #MaharashtraNews #newsupdate





