Published On : Mon, Aug 31st, 2020

कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर खामला में मनपा प्रशासन की लापरवाही

Advertisement

नागरिकों में नाराजगी

नागपुर– कोरोना की बीमारी से खामला मे भय का माहौल बन गया है. यहा सिंधी कॉलोनी मे आए दिन कोरोना पेशंट बढ़ रहे हैं, फिर भी नागपुर का मनपा प्रशासन कुछ करने को तैयार नही है. प्रशासन किसी भी तरह के कदम नही उठा रही है. जानकारी के अनुसार परिसर में जिस घर मे पेशेंट है, वो निचे अपनी दुकान चला रहा है और नाही उन के घर को सैनिटाईज कर रहे है, नाही किसी तरह का उनका इलाज हो रहा है, और नाही लोग डर रहे है.

लोगो को होम क्वारंटाइन कर केवल खानापूर्ति की जा रही है. जिसकी वजह से आये दिन लोगो मे कोरोना की बीमारी बढ़ रही है. यहां खामला मे आये दिन सभी तरह के शॉप चालू रहते है, देर रात तक कई शॉप खुले रहने के कारण और परेशानी बढ़ रही हैं. उस पर कोई भी मनपा अधिकारी कुछ भी करने को तैयार नही है. खामला के नागरिकों का कहना है कि आखिरकार खामला के प्रती ऐसा बर्ताव क्यो प्रशासन द्वारा किया जा रहा है. यह सवाल सभी लोग एक दुसरे से कर रहे है.

इस लापरवाही से जान भी चली गयी है. नागरिकों के अनुसार लक्ष्मी नगर झोन के सभापति से बात करने पर उन्होने कहा की मै एक दो दिन मे जांच शिविर लगा रहा हूं, आज लोगो मे कोरोना को लेकर दहशत है और सरकार की और से इस तरह की अनदेखी लोगो मे भय पैदा कर रही.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.