Published On : Fri, Dec 2nd, 2016

साली ने शादी से इनकार किया तो जीजा ने किया जानलेवा हमला

Advertisement

man-attempts-to-kill-sister-in-law-mankapur

नागपुर: शहर के मानकापुर इलाके में एक सनकी व्यक्ति ने अपनी ही साली पर सत्तूर से हमला कर गंभीर जख्मी कर दिया। वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात मनकापुर इलाके में झंडा चौक में हुयी पीड़िता दोपहिया वाहन से अपने घर से कही जा रही थी। तभी अचानक आरोपी सिद्धार्थ आवले ने पीछे से अचानक धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। हमले में पीड़िता गंभीर जख्मी हो गयी जिसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता वंदना कावरे ने आरोपी जीजा के खिलाफ 6 महीने पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट में कहाँ गया था की उसका जीजा उसे परेशान कर जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था। इस शिकायत के बाद पुलिस से सिद्धार्थ को प्रतिबंधक कार्यवाही के बाद छोड़ दिया था। पुलिस द्वारा समझने के बाद भी जीजा ने अपनी साली को परेशान करना नहीं छोड़ा। इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को जो बयान दिया है उसमे उसने बताया की उसका जीजा उस पर उससे शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

img_8664

वह अक्सर उससे कहता की उसकी पत्नी की मौत की जिम्मेदार वो है इसलिए वो उससे शादी करे। दरअसल आरोपी की पत्नी का कुछ वर्ष पहले एक दुर्घटना निधन हो चुका है। जिस वक्त यह दुर्घटना हुई उस समय वाहन उसकी साली ही चला रही थी। इसलिए आरोपी पत्नी की मौत के लिए साली को ही जिम्मेदार ठहरा रहा था। फ़िलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है जबकि पीड़िता का इलाज शुरू है।

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges