Published On : Fri, Dec 2nd, 2016

ऑरेंजसिटी में पहली बार बच्चों का फ्रेंच नाटक का मंचन

Advertisement
french-drama

Representational Pic


नागपुर:
ऑरेंजसिटी नागपुर में पहली बार फ्रेंच नाटक का आयोजन किया जा रहा है। यह नाटक विशेष इसलिए रहेगा क्योंकि इसमें भाग लेनेवाले कलाकार बच्चे रहेंगे। सभी बालकलाकार 3 से 8 आयुवर्ग से रहेंगे। यह नाट्य प्रयोग दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र व फ्रेंच असेंबली के साझा प्रयासों से की जा रही है। खास यह रहेगा कि नाटक के साथ 1 घंटे की कार्यशाला भी आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा।

3 दिसंबर 2016 को दोपहर 2 बजे दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र परिसर में नाटक का मंचन होगा। नाटक पेश करनेवाले सारे बाल कलाकार फ्रांस निवासी हैं। आयोजन का मुख्य मकसद बच्चों में कलाजगत विशेष तौर से नाटक क्षेत्र के प्रति रुचि पैदा करना है। इस नाट्य प्रस्तुति के िलए तकरीबन 70 बच्चे भाग लेने जा रहे हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.