Published On : Thu, Jul 2nd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गंगा-जमुना बस्ती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: देह व्यापार के अड्डे पर छापा, पीड़ित युवती को कराया मुक्त

Advertisement

नागपुर – नागपुर शहर में अवैध देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सामाजिक सुरक्षा विभाग, अपराध शाखा ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़गंज थाना क्षेत्र की गंगा-जमुना बस्ती में संचालित एक कथित देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में एक पीड़ित युवती को मुक्त कराया गया, जबकि मुख्य महिला आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगा-जमुना बस्ती की दिल्ली गली स्थित एक मकान में एक महिला आर्थिक लाभ के लिए युवती को कम समय में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर देह व्यापार में धकेल रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने दो पंचों और एक बोगस ग्राहक (डिकॉय पंटर) की मदद से योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।

छापे के दौरान पुलिस ने मौके से पीड़ित युवती को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी मुक्ति कराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी महिला कथित रूप से ग्राहकों की व्यवस्था कर युवती से देह व्यापार करवा रही थी।

इस मामले में लकड़गंज पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 395/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(2)(3) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के अंतर्गत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मामले की मुख्य आरोपी मुन्नीबाई सुरेश कालखोर (65 वर्ष), निवासी गंगा-जमुना बस्ती, व्यंकोबा मंदिर रोड, नागपुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस अवैध गतिविधि में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

सामाजिक सुरक्षा विभाग के पुलिस निरीक्षक दर्शन पाटील के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ चल रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध धंधों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.