Published On : Tue, Jan 9th, 2018

माझी मेट्रो – 15 से 20 जनवरी के दरमियान सीआरएमएस का निरिक्षण

Advertisement

Nagpur Metro
नागपुर: माझी मेट्रो यानि नागपुर मेट्रो का ट्रॉयल रन 15 से 20 जनवरी के दरमियान होना सुनिश्चित हुआ है। कमिश्नर और मेट्रो रेल सेफ़्टी की तरफ से ट्रॉयल रन का शेडूल सुनिश्चित कर लिया गया है। नागपुर मेट्रो के खापरी से न्यू एयरपोर्ट स्टेशन के बीच 4. 7 किलोमीटर के एडग्रेड सेक्शन में ट्रॉयल रन होगा।

शेडूल के दौरान दो बार सीआरएमएस की टीम द्वारा निरिक्षण किया जाएगा। यह निरिक्षण मेट्रो के परिचानल के लिए क्लियरिंग इंस्पेक्शन होगा। एक बार यह तय हो जाता है की रूट पर बिना रुकावट मेट्रो दौड़ सकती है तो अगली मंजिल कमर्शियल रन के लिए इजाज़त लेने का होगा। एक बार सीआरएमस से परिचानल की इजाज़त मिल जाती है तो जल्द ही मेट्रो शहर में दौड़ती नज़र आएगी।

माझी मेट्रो द्वारा लगातार एडग्रेड सेक्शन का आतंरिक ट्रॉयल जारी है। मेट्रो के अधिकारियो को सीआरएमएस की टीम द्वारा किये जाने वाले निरिक्षण के शेडूल की जानकारी देते हुए मेट्रो की तरफ से सभी आवश्यक बातों को ध्यान में रखने का आदेश जारी किया गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.