Published On : Mon, Mar 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

कल से शुरू होंगी महाराष्ट्र 10वीं की परीक्षा, इन बातों का रखना होगा ध्यान

Advertisement

नई दिल्ली. Maharashtra SSC Exams 2022: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) के द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा कल यानी 15 मार्च से शुरू होगी. इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों को शामिल होना है. इसके लिए एडमिट कार्ड पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in में जारी किया जा चुका है. परीक्षा में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है. सभी परीक्षार्थियों को इन नियमों का ध्यान रखना है.

बता दें कि महाराष्ट्र SSC परीक्षा 2022 का आयोजन 15 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक होगा. परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में होगा. अधिकांश परीक्षा सुबह की पहली शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी. बचे हुए पेपर, दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से आयोजित किए जाएंगे. परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा.

Maharashtra SSC Exams 2022: इन बातों का रखना होगा ध्यान
-परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा.
-बिना एडमिट कार्ड वाले स्टूडेंट्स को एग्जाम में शामिल नहीं होने दिया जाएगा.
-परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर में पहुंचना होगा.
-देर से आने वाले परीक्षार्थियों को एग्जाम नहीं देने दिया जाएगा.
-कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा.
-इसके साथ ही मास्क और सैनिटाइज़र का उपयोग करना होगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.