Published On : Mon, Mar 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

55 हजार का बैग छीनकर आरोपी फरार

Advertisement

नागपुर: इन दिनों शहर में कार चालकों से झूठ बोलकर उनके वाहनों से नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। इससे पहले भी कुछ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसा ही एक वाकया शनिवार को हुआ।

गिरोह के सदस्यों ने एक व्यापारी को बताया गया कि उसके कार के टायर में खराबी है। व्यवसायी ने जैसे ही गाड़ी रोकी, आरोपियों ने खुली खिड़की का फायदा उठाकर पीछे की सीट पर रखे पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग में 55 हजार रुपए नगद थी। घटना सीताबर्डी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने विपुल जसवंत कोठारी (59) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। वह नंदनवन का निवासी है।

विपुल की हिंगना एम.आई.डी.सी. में एक फैक्ट्री है। वह शनिवार दोपहर को करीब 12 बजे अपनी एम.एच.-31/डी.के.-1136 कार से अपनी फैक्ट्री की ओर जा रहा था। मॉरिस कॉलेज चौक के निकट गुलशन प्लाजा होटल के सामने एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनसे कहा कि उनकी कार का टायर पंचर है। विपुल फौरन एक तरफ गाड़ी रोककर नीचे उतर गया। जैसे ही वे पंचर रिपेयर करने वाले की तलाश में जुट गए, मौके का फायदा उठाकर उस अज्ञात आरोपी ने कार की सीट में रखे उनके बैग को छीन लिया और घटनास्थल से फरार हो गए।

विपुल एवं अन्य स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीताबर्डी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम के सदस्य सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं।

Advertisement

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय ऐसे किसी व्यक्ति के झांसे में न आएं। खासकर तब जब वाहन में कोई कीमती सामान रखा हो। कुछ दिन पहले अमरावती रोड में भी संभवत: उसी गिरोह के सदस्य ने एक शराब कारोबारी के वाहन से कीमती सामान भरा बैग छीन लिया और घटनास्थल से फरार हो गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.