Published On : Mon, Mar 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

पुस्तक प्रकाशक से व्यापारियों ने की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Advertisement

नागपुर: किताब खरीदने के बाद दो व्यापारियों ने एक किताब प्रकाशक को बिना पैसे दिए उसके साथ ठगी की। इस मामले में कलमना पुलिस ने पंकज जितसिंह (47) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। वे महाल झेंडा चौक के निवासी हैं।

आरोपियों में रमेश चंद्र मिश्रा और आशीष मिश्रा का समावेश है। पंकज शैलेष इंटरनेशनल बीसीआई बुक पब्लिकेशन के निदेशक हैं। उनका कलमना में एक प्रिंटिंग प्रेस है।

अप्रैल 2019 से जुलाई 2020 के बीच आरोपियों ने पंकज की कंपनी से 19.21 लाख रुपए की किताबें खरीदीं। हालांकि, उन्होंने केवल 9.67 लाख रुपए का भुगतान किया, लेकिन बाकी रकम देने की जब बात आई तब दोनों किसी न किसी बात का बहाना बनाकर बचते रहे।
आखिरकार पंकज ने कलमना पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.